M MilegaPay

बकाया वसूली

उधारी की वसूली, अब अपने-आप

MilegaPay हर ग्राहक को बिल की आख़िरी तारीख़ से पहले, उसी दिन और तारीख़ निकल जाने के बाद WhatsApp, ईमेल और कॉल से याद दिलाता है — और पेमेंट आते ही रिमाइंडर बंद कर देता है।

14 दिन मुफ़्त। कोई कार्ड नहीं चाहिए।

कैसे शुरू करें

  1. 1 ग्राहक और बिल लाइएTally, Miracle या Zoho Books जोड़िए, या Excel फ़ाइल अपलोड कीजिए।
  2. 2 WhatsApp और ईमेल जोड़िएअपना बिज़नेस WhatsApp नंबर QR कोड से जोड़िए और अपना ईमेल डालिए।
  3. 3 रिमाइंडर के दिन चुनिएबाकी काम MilegaPay हर सुबह ख़ुद करेगा।

बकाया वसूली

उधार पर माल बेचने वाले ज़्यादातर व्यापारियों और कारख़ानों की असली परेशानी बिल बनाना नहीं, पैसा वसूलना है। किसका कितना बाकी है, किसे कब फ़ोन करना है, और जिसने पेमेंट कर दिया उसे दोबारा न कहा जाए — यह सब डायरी या Excel में संभालना मुश्किल होता है।

MilegaPay आपके Tally, Miracle, Zoho Books या Excel से हर ग्राहक का बकाया ले लेता है और आपके चुने हुए दिनों पर अपने-आप रिमाइंडर भेजता है। मैसेज आपके अपने WhatsApp नंबर और ईमेल से जाता है, इसलिए ग्राहक को आपकी फ़र्म का नाम दिखता है।

क्या-क्या मिलता है

WhatsApp, ईमेल और कॉल

ईमेल हर प्लान में मिलता है। WhatsApp रिमाइंडर Growth और Business प्लान में, और ज़्यादा पुराने बकाये के लिए अपने-आप फ़ोन कॉल Business प्लान में।

ग्राहकों की A, B, C, D ग्रेडिंग

सबसे पुराना बिल कितने दिन लेट है, उसके हिसाब से हर पार्टी को ग्रेड: A — 20 दिन तक, B — 60 दिन तक, C — 80 दिन तक, D — उससे ज़्यादा। दिन आप ख़ुद बदल सकते हैं।

महीने के आख़िर से क्रेडिट

जिन पार्टियों को महीना ख़त्म होने के बाद से क्रेडिट मिलता है, उनका जनवरी का कोई भी बिल 1 फ़रवरी से गिना जाता है।

सही हिसाब

पेमेंट पहले ओपनिंग बैलेंस में, फिर सबसे पुराने बिल में लगता है। बचा हुआ पैसा एडवांस में रहता है।

ग्राहक के जवाब ख़ुद पढ़ता है

“10 तारीख़ को दे देंगे” लिखने पर उस तारीख़ तक रिमाइंडर रुक जाते हैं। शिकायत या “पेमेंट कर दिया” वाले जवाब आपके सामने आते हैं।

UPI से तुरंत पेमेंट

ग्राहक रिमाइंडर के लिंक से ही UPI, कार्ड या नेटबैंकिंग से पेमेंट कर सकता है। पैसा सीधे आपके अपने Razorpay खाते में जाता है।

ग्राहक का लेजर लिंक

हर रिमाइंडर में ग्राहक के अपने खाते का लिंक — बिल, पेमेंट और बाकी रकम, हमेशा ताज़ा।

ऑर्डर और ट्रांसपोर्ट की जानकारी

ऑर्डर दर्ज कीजिए, बिल जोड़ते जाइए। ट्रांसपोर्ट, LR नंबर और गाड़ी नंबर भरते ही ग्राहक को WhatsApp पर सूचना।

हिंदी में सवाल पूछिए

“किसका सबसे ज़्यादा बाकी है?” लिखिए और जवाब आपके अपने खातों से तुरंत मिलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या MilegaPay कोई लोन ऐप है?

नहीं। MilegaPay कोई लोन नहीं देता और आपका पैसा अपने पास नहीं रखता। यह व्यापारियों का सॉफ़्टवेयर है, जिससे वे अपने ग्राहकों से अपना ही बकाया पैसा वसूलते हैं।

क्या यह GST बिल बनाता है?

नहीं। बिल आप Tally, Miracle या अपने सॉफ़्टवेयर में ही बनाते रहिए। MilegaPay बिल के बाद का काम — हिसाब, रिमाइंडर और वसूली — संभालता है।

कीमत कितनी है?

प्लान ₹1,499 प्रति वर्ष + GST से शुरू होते हैं। पहले 14 दिन मुफ़्त, कोई कार्ड नहीं चाहिए। एक ईमेल और मोबाइल नंबर पर एक ही बार मुफ़्त ट्रायल मिलता है।

क्या मैसेज हिंदी या गुजराती में भेज सकते हैं?

हाँ। हर ग्राहक की भाषा चुनिए — हिंदी, गुजराती या अंग्रेज़ी — और मैसेज का टेक्स्ट अपने हिसाब से लिखिए।

यह भी देखें

आज ही वसूली आसान बनाइए

14 दिन मुफ़्त शुरू करें

MilegaPay is business software for collecting money customers already owe. It is not a loan or lending app.